फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 29 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- बकरीद के मद्देनजर डीएम ने की अफसरों के साथ बैठक
- विभिन्न थानों में हुई शांति समिति की बैठक
बुलंदशहर/ खानपुर/बुगरासी/नरौरा।
बकरीद पर किसी भी तरह की अशांति न फैले, इसके लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नगर पालिका अफसरों को शहर में साफ-सफाई कराने की हिदायत दी। साथ ही लोगों से अपील की कि कुर्बानी की नई परंपरा शुरू न की जाए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. रोशन जैकब ने अफसरों को निर्देश दिए कि बकरीद के लिए वह विशेष रूप से तैयार रहेें। डीएम ने कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से नजर बनाए रखेें। उन्होंने पालिका अफसरों को कहा कि प्रतिबंधित पशुओं को आवारा न घूमने दिया जाए। साथ ही मस्जिद आदि के पास विशेष रूप से अभियान चलाकर सफाई की जाए। अफसरों से कहा कि बकरीद से पहले ही यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि ईदगाहों की जगह पर कहीं अवैध रूप से कब्जा तो नहीं किया गया है। नगर पंचायत का सहयोग लेते हुए ईदगाहों में बिजली, पानी व सफाई की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

खानपुर में शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि बकरीद कुर्बानी का त्योहार है। प्रतिबंधित पशुओं की बली न दें और अवशेष का निस्तारण तुरंत करें। सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न करें। ईद की नमाज के लिए ईदगाह पर वाहन से न जाए, ताकि आने जाने वालों को परेशानी न हो। दिव्यांग व वृद्धों को वाहन सुविधा अवश्य दें। बैठक में चमन लाल गुप्ता, हाजी सलीम प्याना, हाजी मंजूर अंसारी परवाना, हाजी निसार कुरैशी, बबलू प्रधान अमरपुर, इंतजाम, नसीरा कुरैशी, अब्बास अली, खालिद साकिब आदि ने भरोसा दिलाया कि बकरीद भाईचारे के साथ कानून के दायरे में मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुगरासी में सोमवार शाम चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें अलग-अलग गांव से आए लोगों ने त्योहार को प्रेमपूर्वक मनाने का संदेश दिया। एसओ राजेश कुमार ने कहा कि कुर्बानी के बाद किसी भी प्रकार अवशेष को तत्काल नष्ट किया जाए। सभी की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। त्योहार को भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि किसी भी प्रकार की अशांति पैदा करने वालों की तत्काल शिकायत करें। पुलिस उनसे सख्ती से निबटेगी। बैठक में ओमप्रकाश लोधी, जमाल मलिक, जसवंत सिंह ओहदेदार, ईश्वर चंद शर्मा, शाद खां आदि सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नरौरा में शांति समिति की बैठक में एसओ मुकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सभ्रांतजन इसमें पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर चौ. हरबीर सिंह, प्रधान अशोक कुमार, प्रेमपाल कुशवाहा, अतवीर सिंह, राजा गुप्ता, बीबी सिंह, धनंजय शर्मा, राजू यादव, सुरेन्द्र चौधरी जब्बार खान आदि मौजूद रहे।

जहांगीराबाद में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि ईद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यदि किसी ने शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मनोज शास्त्री, रामपाल लोधी, शहर इमाम कलीमुर्रहमान, हाजी इकरार, इलियास मलिक, संजय कंसल, इकराम प्रधान, खालिद सिद्दीकी, संजय वर्मा, शेख शहजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed