फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कुछ उत्पाती छात्रों के कारण हुआ पूरे स्कूल की पढ़ाई का नुकसान

कुछ उत्पाती छात्रों के कारण हुआ पूरे स्कूल की पढ़ाई का नुकसान

Tue, 29 Aug 2017 10:04 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
कुछ उत्पाती छात्रों के कारण हुआ पूरे स्कूल की पढ़ाई का नुकसान
कुछ उत्पाती छात्रों के कारण हुआ पूरे स्कूल की पढ़ाई का नुकसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुगरासी। जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में शनिवार रात को कुछ उत्पाती बच्चों का खामियाजा पूरे स्कूल को उठाना पड़ रहा है। रविवार को कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को एक सप्ताह के लिए घर भेजा गया है जबकि इसके साथ पूरे स्कूल के छात्रों को दो दिन के लिए घर भेज दिया गया है।
शनिवार को कुछ छात्रों के उत्पात मचाए जाने के बाद स्कूल की पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो गई है। वर्तमान में सभी विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया है। पहले तो शांति बनाए रखने के लिए कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को एक सप्ताह के लिए घर भेजने का निर्णय लिया गया था। बाद में पूरे स्कूल के सभी 532 विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया। हालांकि कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों को एक या दो दिन में वापस बुलाया जाएगा लेकिन कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को अभी वापस बुलाने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार करना होगा। विद्यालय प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को एक सप्ताह के लिए घर भेजा है लेकिन सूत्रों का कहना है कि अब इन विद्यार्थियों को उच्चाधिकारियों के आदेश आने के बाद ही वापस बुलाया जाएगा। इनको बुलाने में एक सप्ताह से अधिक का भी समय लग सकता है। कुल मिलाकर कुछ उत्पाती छात्रों के कारण पूरे विद्यालय के विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

कहीं रिजल्ट पर न पड़ जाए असर
जवाहर नवोदय विद्यालय के रिजल्ट पर यदि नजर मारें तो पूरे देश में नवोदय विद्यालयों का परीक्षाफल पहले नंबर रह रहा है। बुकलाना के इस विद्यालय का परीक्षाफल भी काफी बेहतर रहता है। इस विद्यालय के काफी विद्यार्थी उच्च पदों पर हैं। वर्तमान में जैसी स्थिति चल रही है उससे अब शिक्षक विद्यार्थियों पर सख्ती से बचेंगे। ऐसे में विद्यार्थी पूरी तरह से लापरवाह हो जाएंगे। इसका सीधा असर बच्चों के रिजल्ट पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed