फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   टीजीटू प्रभारियों के आगे नतमस्तक हुए बिजली अफसर

टीजीटू प्रभारियों के आगे नतमस्तक हुए बिजली अफसर

Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
टीजीटू प्रभारियों के आगे नतमस्तक हुए बिजली अफसर
टीजीटू प्रभारियों के आगे नतमस्तक हुए बिजली अफसर
विज्ञापन

- शासन के आदेश के बाद भी अभी तक नहीं हटाए गए 42 प्रभारी
- कई जेई को दिए बिजलीघर के अलावा अन्य प्रभार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन में कार्यरत टीजीटू प्रभारियों के आगे अधिकारी नतमस्तक नजर आ रहे हैं। शासन के आदेशों के बाद भी अभी तक जिले में टीजीटू को प्रभारियों के पद से कार्य मुक्त नहीं किया है। जबकि अफसरों ने कई जेईयों को बिजी के अलावा अन्य प्रभार दिए हैं। अफसरों की ढिलाई के कारण टीजीटू चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं।
लगातार मिल रही शिकायतों के चलते शासन ने टीजीटू को बिजलीघरों के प्रभारियों के पद से मुक्त करने के आदेश दिए थे। शासन ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि सभी टीजीटू को अतिशीघ्र बिजलीघरों के प्रभारियों के पदों से हटाया जाए। अफसरों ने खानापूर्ति करते हुए कुछ बिजलीघर के प्रभारियों को हटा दिया, लेकिन चहेते प्रभारी अभी भी जमे हुए हैं। अभी भी जिले में 42 बिजलीघरों का चार्ज टीजीटू प्रभारियों पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेईयों की अपेक्षा टीजीटू प्रभारी अधिक कमाई कर अफसरों की जेब भरते हैं। जिसके चलते अभी तक अफसरों ने टीजीटू प्रभारियों को कार्यमुक्त नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कई बिजलीघरों पर तो टीजीटू व जेई दोनों की तैनाती है। बावजूद इसके जेई के स्थान पर टीजीटू को ही बिजलीघर का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन


लगातार कर रहे हैं अवैध वसूली
जिन बिजलीघरों पर टीजीटू प्रभारी जमे हुए हैं उन क्षेत्रों से उपभोक्ताओं की लगातार अवैध वसूली की शिकायतें आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीजीटू प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का गोरखधंधा चलाया हुआ है। जबकि दूसरी ओर लगातार शिकायतों के बाद भी बिजली अफसर प्रभारियों को नहीं हटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट---
जेईयों की कमी के कारण अभी भी कुछ बिजलीघरों पर प्रभारी टिके हुए हैं। शासन से जेईयों की मांग की गई है। जेईयों की संख्या पूरी होने पर प्रभारियों को हटा दिया जाएगा। - अजय अग्रवाल, एसई, पावर कॉरपोरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed