फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चौथे दिन भी धरने पर डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री

चौथे दिन भी धरने पर डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री

Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन भी धरने पर डटी रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री
चौथे दिन भी धरने पर डटी रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री
विज्ञापन

- राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय बढ़ाने आदि मांग शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। राजेबाबू पार्क में धरना महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ उप्र के बैनर तले चल रहा है।
जिलाध्यक्ष शशि प्रभा ने कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्तिगत किसी अधिकार या विभाग से नहीं है। हम सब शांतिपूर्वक अपने अधिकारों की मांग डीएम व सांसद के माध्यम से लगातार राज्य सरकार से करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि 120 दिन में आंगनबाड़ी की समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा। मगर, समय पूरा होने के बाद भी आज तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। जिला महामंत्री आरती मिश्रा और ग्रामीण क्षेत्र बुलंदशहर ब्लॉक अध्यक्ष सुधा शर्मा ने कहा कि हमको अपनी लड़ाई खुद लड़नी है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होतीं, तब तक हम अपना अधिकार मांगते रहेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष अनीता और मनीषा ने कहा कि हम सब बहनें एक हैं और एकजुट होकर यह लड़ाई जारी रखनी है। इस दौरान ब्रजेश, सीमा चौधरी, गीता, सरोज, महेंद्री, सुभद्रा, ऊषा चौधरी, विजय, हेमलता, उपासना आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed