{"_id":"59a324954f1c1b5b508b47bc","slug":"15038639604-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रिटायर होने के बाद भी पढ़ा सकेंगे गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रिटायर होने के बाद भी पढ़ा सकेंगे गुरुजी
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रिटायर होने के बाद भी पढ़ा सकेंगे गुरुजी
- राजकीय विद्यालयों में लगेंगे रिटायर टीचर
- 65 वर्ष तक के रिटायर शिक्षक कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शिक्षकों की कमी के कारण पटरी से उतरी माध्यमिक विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को लाइन पर लाने के लिए अब रिटायर्ड शिक्षकों का सहारा लिया जाएगा। विद्यालय में रिक्त पदों पर अब रिटायर शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा। 65 वर्ष तक के रिटायर्ड शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिले में ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी चल रही है। इस वजह से बच्चे भी इन स्कूलों में प्रवेश लेने से बचते हैं। साथ ही इन स्कूलों की शैक्षणिक स्थिति भी लगातार खराब हो रही है। शिक्षक न होने के कारण शैक्षिक गुणवत्ता में आई कमी को दूर करने के लिए शासन ने नया प्रयोग किया है। एडीआईओएस शंकर लाल ने बताया कि शासन ने रिटायर शिक्षकाें को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में रिक्त शिक्षकों के पदों पर सहायता प्राप्त माध्यमिक और राजकीय इंटर कॉलेजों के रिटायर शिक्षकाें को नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के रिटायर शिक्षकों को भी मौका मिलेगा। रिटायर शिक्षक वहीं लगेंगे, जिनकी आयु 65 वर्ष तक होगी। इससे ज्यादा वाले को नहीं रखा जाएगा। रिटायर शिक्षकों की नियुक्ति प्रतिनियुक्त के तौर पर होगी।