{"_id":"598b4b464f1c1b55488b45d9","slug":"150230100513-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में डीआईओएस कार्यालय पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में डीआईओएस कार्यालय पर धरना
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों के समर्थन में डीआईओएस कार्यालय पर धरना
- डीआईओएस को ज्ञापन देकर की निस्तारण की मांग
- उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले एकत्रित हुए शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर बुधवार धरना दिया। शिक्षक नेताओं ने अपनी मांगों का 12 सूत्रीय मांगपत्र डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर मांग पूरा करने की मांग की। शिक्षकों की चेतावनी है कि यदि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो वह दोबारा आंदोलन को विवश होंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करती है। नई पेंशन व्यवस्था सभी के लिए धोखा है, इसलिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। जिलामंत्री परमानंद यादव ने कहा कि अद्यतन तदर्थ शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को विनियमित किया जाए औैर उनको उनकी पूरी सेवा का लाभ दिया जाए। मंडलीय अध्यक्ष कमल सिंह यादव ने कहा कि बॉयोमैट्रिक प्रणाली से शिक्षकों की उपस्थित की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। संघ इस प्रकार की उपस्थिति को शिक्षकों का अपमान समझता है।
प्रांतीय मंत्री सुंदर यादव ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाकर नियमित मानदेय देने की व्यवस्था की जाए। प्रांतीय संरक्षक धर्मपाल सिंह ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों का पद सृजन कर नियमित मानदेय की व्यवस्था की जाए। धरने को रविशंकर तिवारी, राजेश सोलंकी, अलबेल सिंह, रघुवीर सिंह, प्रेमवीर सिंह, धर्मेंद्र अग्रहारे, अनिल यादव, महीपाल सिंह अत्री, सुरेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, हरीचंद सिंह और सतीश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।