फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   चार लोगों के डूबने की सूचना पर पुलिस ने घंटों की कांबिंग

चार लोगों के डूबने की सूचना पर पुलिस ने घंटों की कांबिंग

Tue, 08 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
चार लोगों के डूबने की सूचना पर पुलिस ने  घंटों की कांबिंग
चार लोगों के डूबने की सूचना पर पुलिस ने घंटों की कांबिंग
विज्ञापन

- लापता बताया गया परिवार हरिद्वार में मिला
- अलीगढ़ निवासी व्यक्ति ने दी थी डूबने की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नरौरा (बुलंदशहर)।
अलीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम को नरौरा में चार लोगों के डूूबने की गलत सूचना मिलने से नरौरा पुलिस ने रात में गंगा घाटों पर पूछताछ करने के साथ एलजीसी नहर के किनारे घंटों कांबिंग की। सुबह से फिर जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस को लापता बताए जा रहे परिवार के हरिद्वार में मिलने की सूचना पर राहत मिली।

अलीगढ़ के धनीपुर इलाके के रहने वाले महेशपाल सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को उनके पुत्र, पुत्रवधू व दो बच्चों के नरौरा गंगा स्नान को जाने एवं नरौरा नहर में डूबने की सोमवार शाम सूचना दी। इस पर देर शाम से रात्रि तक नरौरा पुलिस इसकी जानकारी जुटाने की कवायद में लग गई। नरौरा पुलिस ने राजघाट, नरौरा के गंगाघाटों पर लोगों से पूछताछ करने के बाद एललजीसी नहर के किनारे कई किलोमीटर तक कांबिंग की। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। अर्द्धरात्रि के बाद लापता बताए जा रहे परिवार के रिश्तेदार भी नरौरा थाने पहुंचे। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि महेशपाल सिंह से पुलिस को मिली सूचना में उनके पुत्र योगेश 26, उसकी पत्नी रीना, पुत्र भव्य 3 वर्ष व संध्या 1 वर्ष के नहर में लापता होने की सूचना दी थी। रात्रि में गंगाघाटों एवं नहर किनारे कई किलोमीटर तक कांबिंग की गई। मंगलवार की सुबह महेशपाल ने एसओ नरौरा को फोन पर बताया कि उनका संपर्क उनके बेटे से हो गया है। वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार में है। सोमवार शाम को उसका एक मोबाइल गुम हो जाने एवं दूसरा स्विच ऑफ हो जाने के कारण संपर्क नहीं हो सका था। इस जानकारी के मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed