फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सावन माह संपन्न, आखिरी सोमवार को शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

सावन माह संपन्न, आखिरी सोमवार को शिवालयों में हुआ जलाभिषेक

Tue, 08 Aug 2017 01:24 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
सावन माह संपन्न, आखिरी सोमवार को शिवालयों में हुआ जलाभिषेक
सावन संपन्न, शिवालयों में जयघोषों के बीच जलाभिषेक
विज्ञापन

- अंतिम सोमवार को सुबह से ही भक्त पहुंच गए थे शिवालय
- आज से लग जाएगा भादो
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/अनूपशहर।
सोमवार को रक्षाबंधन के साथ सावन माह संपन्न हो गया। सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक और पूजन हुआ। इस दौरान बम-बम भोले के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। अब मंगलवार से भादो माह लग जाएगा। इस माह में जन्माष्टमी पड़ेगी। खास बात यह है 14 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन भी सोमवार पड़ रहा है।
सावन माह में इस बार खास बात यह रही कि पांच सोमवार पड़े। माह के आखिरी सोमवार को रक्षाबंधन भी पड़ा। इसके चलते आखिरी सोमवार को जिले के शिवालयों में शिव भक्त सुबह से पहुंचना शुरू हो गए और जलाभिषेक कर पूजन किया। शिवालयों में लगी लंबी-लंबी लाइन से भी भक्तों का जोश कम नहीं हुआ। रक्षाबंधन होने के कारण कुछ ही स्थानों पर भंडारे लगाए गए। सावन माह के आखिरी सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक और रक्षाबंधन के साथ ही सावन माह संपन्न हो गया। अब मंगलवार से भादो लग जाएगा। पंडित नरेश शर्मा के अनुसार भादो माह में जन्माष्टमी 14 अगस्त सोमवार को है। यह दिन बहुत शुभ माना जा रहा है। इस बार सावन माह में पांच सोमवार पड़े और सभी शुभ रहे। अब जन्माष्टमी भी सोमवार को पड़ रही है।
विज्ञापन

अनूपशहर में सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ी। नगर के हरहर महादेव मंदिर, शिवशक्ति आश्रम, पंचमुखी महादेव, भृगु क्षेत्र आश्रम, नर्मदेश्वर महादेव, शिवचौक आदि मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ग्रस्त गंगा में श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी
अनूपशहर/अहार। श्रावणी पूर्णिमा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को बाढ़ग्रस्त गंगा में डुबकी लगाई। अनूपशहर में गंगा बाढ़ पर होने और सीढ़ियों पर ही जल गहरा होने के चलते स्नान की व्यवस्था की गई थी। नगरपालिका ने सुरक्षा के चलते रस्से बांधकर गहरे जल में स्नान प्रतिबंधित किया तथा नावों व तैराकों की तैनाती की। रविवार रात से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भोर से घाटों पर स्नान शुरू हो गया। वहीं अहार सहित रामघाट, राजघाट और कर्णवास आदि गंगा घाटों पर भी गंगा स्नान को हजारों श्रद्धालु पहुंचे और श्रद्धा की डुबकी लगाई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed