{"_id":"5985f75e4f1c1b5f418b45e3","slug":"15019518403-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में नहीं पहुंचा सेक्रेटरी व सफाईकर्मी तो कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में नहीं पहुंचा सेक्रेटरी व सफाईकर्मी तो कटेगा वेतन
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में नहीं पहुंचे सेक्रेटरी व सफाईकर्मी तो कटेगा वेतन
- डीपीआरओ ऑफिस में खुला कंट्रोल रूम, प्रधान करेंगे शिकायत
- डीपीआरओ ऑफिस के अफसर प्रतिदिन 50 ग्राम प्रधानों से फोन पर लेंगे जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
गांव में यदि अब सेक्रेटरी और सफाईकर्मी नहीं पहुंचे तो उनका वेतन कटेगा। डीपीआरओ कार्यालय के अफसर प्रतिदिन फोन से उनकी सूचना ग्राम प्रधान से लेंगे। साथ ही ग्राम प्रधान डीपीआरओ ऑफिस में खुले कंट्रोल रूम में इसकी सूचना देंगे।
जिला प्रशासन और डीपीआरओ को अक्सर शिकायत मिलती रहती है कि गांव में सेक्रेटरी और सफाईकर्मी नियमित नहीं पहुंचते। इसकी शिकायत शासन तक भी की जाती है। इनके मद्देनजर शासन ने डीपीआरओ ऑफिस में कंट्रोल रूम खोलकर सचिव और सफाईकर्मियों पर नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। शासन के आदेश डीपीआरओ कार्यालय में शनिवार को कंट्रोल रूम खुल गया। ग्राम प्रधान प्रतिदिन सेक्रेटरी और सफाईकर्मी के अनुपस्थित होने की सूचना कंट्रोल रूम को देंगे। साथ ही कार्यालय के अफसर रोजाना कम से कम 50 गांवों के प्रधानों से फोन पर उनके गांव में सेक्रेटरी और सफाईकर्मी के आने या न आने की सूचना लेंगे। ग्राम प्रधान द्वारा दी जाने वाली जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जाएगी और शाम के समय डीपीआरओ उसकी जांच करेंगे। रजिस्टर में जितने भी सेक्रेटरी और सफाईकर्मी गांव नहीं पहुंचे, उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि ऑफिस में कंट्रोल रूम खुल गया है। कंट्रोल रूम में विभागीय अफसरों की ड्यूटी तय करते हुए उन्हें हिदायत दी है कि ग्राम प्रधान से जो भी जानकारी मिले, उसे रजिस्टर में दर्ज करें। इस कार्य में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।