फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की अब ऑनलाइन होगी मॉनीटरिंग

परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की अब ऑनलाइन होगी मॉनीटरिंग

Mon, 31 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की अब ऑनलाइन होगी मॉनीटरिंग
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की अब ऑनलाइन होगी मॉनीटरिंग
विज्ञापन

- शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय अफसरों से विभागीय अफसर करेंगे कांफ्रेंस
- वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बताना होगा स्कूलों में चल रही पढ़ाई स्टेट्स
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा की अब ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी। इतना ही नहीं जिला स्तरीय अफसरों से वीडियो कांफ्रेंस होगी। इसके जरिए शासन और विभागीय स्तर के अफसर स्कूलों में चल रही पढ़ाई का स्टेट्स जानेंगे। इसके लिए बीएसए ने तैयारी शुरू कर दी है।

शासन की ओर से परिषदीय स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अन्य सुविधाओं आदि से लाभांवित किया जा रहा है। शिक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में शासन पैसा भी पानी की तरह बहा रही है। मगर, लाख प्रयास और योजनाएं चलाकर भी बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है। अब शासन ने कड़ा निर्णय लिया कि स्कूलों में दी जा रही शिक्षा के स्टेट्स का पता लगाया जाए। इसके लिए शासन ने तैयारी कर ली और बीएसए को आदेश भेजकर अवगत करवाया है कि अब परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की ऑनलाइन मॉनीटरिंग होगी। इसके लिए जिला स्तरीय अफसर विभागीय अफसरों से कांफ्रेंस करेंगे और इसके जरिए स्कूलों में चलाई जा रही पढ़ाई का स्टेट्स बताना होगा। बीएसए अजीत सिंह का कहना है कि शासन का आदेश मिल चुका है। सभी एबीएसए को अवगत करवा दिया है अभी पहली वीडियो कांफ्रेंस की सूचना नहीं मिली है और जो भी आगे आदेश मिलेंगे और जानकारी मांगी जाएगी उसे हर हाल में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed