फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 nomination papers were filed in Bulandshahr and 24 nomination papers were filed in Sayana Society

Bulandshahar News: बुलंदशहर में 15 और स्याना सोसायटी पर 24 नामांकन पत्र हुए दाखिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
15 nomination papers were filed in Bulandshahr and 24 nomination papers were filed in Sayana Society
बुलंदशहर। जिले की गन्ना सहकारी समितियों पर अब डेलीगेट के चुनाव के बाद अब डायरेक्टर पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुछ वार्डों में निर्विरोध डायरेक्टरों का बनना तय हैं क्योंकि वहां पर केवल एक ही नामांकन हो सका है। आरओ की ओर से नामांकन पत्रों पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर में 15 और स्याना सोसायटी पर 24 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

बताया कि 16 अक्तूबर को डायरेक्टर पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिले में तीन गन्ना सोसायटी हैं और शासन के आदेश पर अब इनके प्रबंधतंत्र का चुनाव कराया जा रहा है। स्याना, बुलंदशहर व अनूपशहर सोसायटी पर सभी डेलीगेट चुन लिए गए हैं। जिसके बाद अब प्रत्येक समिति पर 11-11 क्षेत्रीय डायरेक्टर चुने जाने हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर सोसायटी की आरओ ने बताया कि सदर में 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं गाइड लाइन के अनुसार जांच होगी। डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए हैं इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार होगी। स्याना सोसायटी आरओ ने बताया कि 24 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। क्षेत्रीय डायरेक्टर जो निर्विरोध चुने जाएंगे उनकी सूची जारी होगी। बताया कि शुक्रवार को जहांगीराबाद समिति पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। एआर कोऑपरेटिव सहकारिता अमित त्यागी ने बताया कि आरओ द्वारा अपनी-अपनी समितियों पर प्रबंध समिति के चुनाव कराए जा रहे हैं। विभाग को जो गाइडलाइन शासन से मिली थीं उसी के आधार पर चुनाव संबंधित सभी प्रक्रियाओं को कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed