फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.5 hectares of land marked for dumping ground in Sarasaul

Bulandshahar News: सारसौल में डंपिंग ग्राउंड के लिए 1.5 हेक्टेयर भूमि चिह्नित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा। तहसील क्षेत्र के सारसौल गांव में 1.5 हेक्टेयर जमीन पर खुर्जा नगर पालिका का डंपिंग ग्राउंड बनेगा। इससे नगर के लोगों को जगह-जगह लगने वाले कूड़े के ढेरों से राहत मिलेगी। सोमवार को एडीएम बुलंदशहर ने विधायक मीनाक्षी सिंह को पत्र लिखकर जगह चिह्नित करने के लिए अवगत कराया।
विज्ञापन


विधायक मीनाक्षी सिंह ने बताया कि खुर्जा नगर पालिका क्षेत्र में अभी तक कूड़ा डंप करने के लिए कोई स्थाई व निर्धारित स्थान नहीं था। ऐसे में नगर पालिका की ओर से खुर्जा- सिकंदराबाद मार्ग, बौरोली मार्ग, मुंडाखेड़ा मार्ग, खुर्जा किला गांव मार्ग पर श्मशान घाट और कैलाश अस्पताल मार्ग समेत अन्य अस्थाई जगहों पर कूड़ा डंप किया जा रहा था।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र से कूड़ा उठाना और उसको डंप करना नगर पालिका के लिए चुनौती बन गया था। कूड़ा डंप करने से आस-पास के लोग भी विरोध करते थे। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने 22 अगस्त को जिलाधिकारी श्रुति को पत्र लिखकर डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह चिह्नित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिला प्रशासन से कार्रवाई करते हुए गांव सारसौल में ग्राम समाज की खाली जगह चिह्नित की। जहां पर नगर पालिका का ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनाए संस्तुति की। डीएम ने ग्राम समाज को 18 दिसंबर को पत्र लिखा। सोमवार को एसडीएम बुलंदशहर प्रमोद कुमार पांडेय ने जगह चिह्नित होने पर विधायक मीनाक्षी सिंह को पत्र लिखकर अवगत कराया।


मशीन लगने के बाद होगा कूड़े का निस्तारण
एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि 1.5 हेक्टेयर जमीन ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के लिए चिह्नित की गई। सबसे पहले नगर के लिए डंपिंग ग्राउंड की चुनौती थी। इसलिए पहले जमीन को डंपिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद मशीन स्थापित कर कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया होगी। इसी के साथ फिर खुर्जा में अगौरा पहले से बना निस्तारण केंद्र और सारसौल निस्तारण केंद्र रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed