फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   15 bighas of paddy crop spoiled due to pesticide spraying

Bulandshahar News: कीटनाशक स्प्रे करने से 15 बीघा धान की फसल खराब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां निवासी किसान की 15 बीघा धान की फसल कीटनाशक स्प्रे से खराब हो गई। पीड़ित किसान ने कीटनाशक विक्रेता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। किसान ने जमीन पट्टे पर लेकर धान की फसल उगाई है।
विज्ञापन

थाना नरसेना क्षेत्र के दौलतपुर कलां निवासी किसान ननुआ ने बताया कि गांव मवई में 15 बीघा जमीन 7 हजार रुपये प्रति बीघा पट्टे पर ली थी। इसमें उसने धान की फसल की रोपाई कराई थी। धान की फसल को रोगों से बचाने के लिए दौलतपुर कलां स्थित एक कीटनाशक विक्रेता के यहां से पांच दिन पहले दवा ली थी। कीटनाशक का स्प्रे करने के बाद धान की फसल खराब हो गई। किसान ने इसकी शिकायत विक्रेता से की है। उसने दूसरा कीटनाशक देकर फसल में लगाने की सलाह दी। उसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। किसान का आरोप है कि जब उसने कीटनाशक विक्रेता से विरोध किया तो उसने धमकी देकर दुकान से भगा दिया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रेमवीर सिंह का कहना है कि इस तरह की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। यदि कीटनाशक विक्रेता ने गलत दवा दी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed