{"_id":"5ab930074f1c1b2f4e8b4692","slug":"141522085895-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान समेत दो की मौत
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान समेत दो की मौत
--शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, ट्रैक्टर चालक मौके से भागा
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीरपुर। जेवर रोड स्थित गांव जवां के पास सड़क दुर्घटना में रविवार देर रात बीएसएफ के रिटायर्ड जवान समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के गांव कलाखुरी निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड जवान बृजभूषण (60) गांव निवासी वेदवीर (55) के साथ रविवार देर रात बाइक से कस्बे से गांव वापस लौट रहे थे। तभी उसी मार्ग पर मांचड़ निवासी चंद्रवती (47) पत्नी ओमप्रकाश गांव निवासी श्यामलाल शर्मा (45) के साथ बाइक से जा रही थी। जवां गांव के पास अचानक ट्रैक्टर सामने आने से दोनों बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में महिला चंद्रवती की मौके पर ही मौत हो गई और बृजभूषण गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर आई थाना पुलिस ने घायल बीएसएफ से रिटायर्ड जवान बृजभूषण को नगर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जवान की भी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक सौरभ वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में मृतक चंद्रवती के पति ओमप्रकाश ने थाना पुलिस को तहरीर देकर चालक सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर ट्रैैक्टर चालक की तलाश कर रही है।