{"_id":"59b6bbe74f1c1bf17f8b5f73","slug":"141505147879-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरवासियों के पास मतदाता बनने का आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरवासियों के पास मतदाता बनने का आखिरी मौका
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरवासियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने का आखिरी मौका
-बीएलओं ने मतदाता सूची का पुनरीक्षण प्रारंभ किया
-तीन अक्तूबर तक चलेगा पुनरीक्षण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। चुनाव आयोग ने नवंबर में होने वाले निकाय चुनाव से पूर्व नगरवासियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने का एक और मौका दिया है। आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है।
तहसीलदार इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर सोमवार से मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। बताया कि पालिका में कुल 25 वार्ड, 69 बूथ और लगभग 63 हजार मतदाता हैं। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। पुनरीक्षण का कार्य तीन अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में किसी कारणवश जिन नगरवासियों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका वो पुनरीक्षण के दौरान अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। साथ ही सूची में संशोधन भी करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उन्हीं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। नगरवासी तहसील परिसर में भी मतदाता फार्म जमा करा सकते है।