{"_id":"6818f1c7ddcf3af68e0405b7","slug":"14-private-schools-de-recognised-by-u-dias-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-133511-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: यू-डायस से हटाए गए 14 निजी स्कूलों की मान्यता समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: यू-डायस से हटाए गए 14 निजी स्कूलों की मान्यता समाप्त
विज्ञापन
बुलंदशहर। भारत सरकार के यू-डायस पोर्टल पर बच्चों व शिक्षकों का डाटा फीड न करने पर जिले के 14 स्कूलों के नाम हटा कर उनकी मान्यता समाप्त कर दी है। शासन ने स्कूलों को 30 अप्रैल तक अंतिम मौका दिया था।
केंद्र सरकार यू-डायस पोर्टल पर कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्ड स्कूलों का डाटा ऑनलाइन फीड करा रहा है। इसमें स्कूल का नाम, यू-डायस कोड, छात्र व उनकी कक्षा की संख्या, शिक्षक संख्या, स्कूलों में कक्षों की संख्या और उनमें लगे फर्नीचर से लेकर तमाम 50 बिंदुओं पर जानकारियां मांगी गई हैं। बच्चों का ब्लड ग्रुपभी भरना होता है जिससे स्कूलों में होने फर्जीवाड़े को पकड़ा जा सके।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि इन स्कूलों को बार-बार नोटिस देकर अवगत कराया गया कि वह सभी जानकारियां पोर्टल पर भर दें लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अब इनकी सूची मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
जिले में सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड व संस्कृत बोर्ड सहित निजी स्कूलों की संख्या 4,020 है। स्कूलों में 7,49,317 छात्र-छात्राएं हैं। शिक्षक इनकी पूरी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं।