फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खुर्जा में बंटे 700 किसानों के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र

खुर्जा में बंटे 700 किसानों के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र

Tue, 12 Sep 2017 11:39 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा में बंटे 700 किसानों के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र
खुर्जा में बंटे 700 किसानों के कर्ज माफी के प्रमाण पत्र
विज्ञापन

-विधायक और एसडीएम ने किसानों को दिया प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। प्रदेश सरकार की ऋण मोचन योजना के तहत मंगलवार को क्षेत्र के 700 किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र बांटे गए। क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अफसरों ने मंगलवार को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। वहीं जिन किसानों को प्रमाण पत्र नहीं मिला उन्हें बैंक से प्रमाण पत्र दिलाया जाएगा। कर्ज माफी का प्रमाण पत्र पाकर किसान गदगद हो गए।

नगर में जीटी रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को कर्ज माफी प्रमाण पत्र के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रमाण पत्र वितरण करने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वायदा किया था उसे पूरा किया। सरकार ने किसानों के एक लाख तक के कर्ज माफ कर दिए हैं। जिससे किसानों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि पहली लिस्ट में शामिल किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया जा रहा है। अन्य पात्र किसानों को दूसरी लिस्ट में कर्ज माफी प्रमाण पत्र दिया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक के अलावा एसडीएम हिमांशु गुप्ता, कृषि अधिकारी एके सिंह, अशोक शर्मा आदि ने किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्रों का वितरण किया। कृषि अधिकारी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के 3520 किसानों को पहली सूची में शामिल किया गया था। इस कार्यक्रम में 700 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बचे हुए पात्र अन्य किसानों को बैंक से प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। तहसीलदार आनंद श्रीनेत, कानूनगो प्रदीप कुमार, हरजीत सिंह टीटू, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed