{"_id":"5cc89bbbbdec2207801a4fd5","slug":"11556650939-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव की समस्या से जल्द निजात का दिया आश्वासन
बुलंदशहर। नगर के धमैड़ा अड्डे के निकट सड़क पर प्रतिदिन जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को जिलाधिकारी द्वारा संज्ञान में लेने पर पालिका की टीम ने मंगलवार शाम निरीक्षण किया और लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
नगर के धमैड़ा अड्डा के निकट पानी की उचित निकासी न होने की वजह से प्रतिदिन नाले का पानी सड़क पर बहता रहता था, जिससे राहगीरों वे आसपास के लोगों को गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा था। साथ ही कई-कई दिनों तक जलभराव रहने से क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का खतरा मंडरा रहा था। युवक सोमेंद्र ने बताया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार पालिका अफसरों से शिकायत की गई, लेकिन पालिका अफसरों द्वारा शिकायत को नजर अंदाज कर दिया गया। जलभराव की समस्या से निजात न मिलने पर जिलाधिकारी से शिकायत कर मांग की गई। जिलाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लेकर पालिका को निर्देश दिए। पालिका ईओ डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। जलभराव से जहां समस्या आ रही है वहां पालिका के अलावा जिला पंचायत का नाला भी है। दोनों के ढलान में अंतर होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। जिसके बाद निर्देश मिलने पर संबंधित कार्य किया जाएगा।