{"_id":"5babca4c867a557fe3048fa4","slug":"11537985100-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम समेत 5 ट्रेनें रहीं घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम समेत 5 ट्रेनें रहीं घंटों लेट
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवर ट्रैफिकिंग के कारण संगम समेत 5 ट्रेनें लेट
खुर्जा जंक्शन। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली संगम समेत पांच एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने का कारण ओवर ट्रैफिकिंग बताया जा रहा है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को इलाहाबाद से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस का खुर्जा जंक्शन पर पहुंचने का समय सुबह 3:45 मिनट है, लेकिन सात घंटे लेट होने के कारण यह ट्रेन जंक्शन पर 10:45 बजे पहुंची। इसके अलावा अलीपुर से पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा अप पांच घंटे, पुरानी दिल्ली से अलीपुर जाने वाली महानंदा डाउन सात घंटे, टाटा नगर से चलकर जम्मूतवी जाने वाली मूरी एक्सप्रेस 6 घंटे तथा हावड़ा से चलकर दिल्ली जाने वाली कालका मेल 3 घंटे देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के देरी से आने की सूचना ऊपर से ही मिली थी। ओवर ट्रैफिकिंग के कारण गाड़ियां लेट चल रही थी। ब्यूरो