फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   लाइन जोड़ते समय करंट से झुलसे दो संविदाकर्मी

लाइन जोड़ते समय करंट से झुलसे दो संविदाकर्मी

Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
लाइन जोड़ते समय करंट से झुलसे दो संविदाकर्मी
फाल्ट ठीक करते समय दौड़ा करंट, दो संविदाकर्मी झुलसे
विज्ञापन

गंभीर हालत में कराया गया भर्ती, शटडाउन के बाद भी किसी ने चालू कर दी आपूर्ति
सिकंदराबाद।
हाईटेंशन लाइन में अचानक करंट दौड़ने से लाइन पर काम कर रहे दो संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव भौरा निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि उनका बेटा नितेश शर्मा (24) खुर्जा रोड स्थित चार नंबर बिजलीघर में संविदा लाइनमैन है। मंगलवार दोपहर लाइनमैन मुकेश ने ग्राम दुल्हैरा में हाईटेंशन लाइन का फाल्ट ठीक करने के लिए शटडाउन लिया था। नितेश सिकंदराबाद के गांव जुनैदपुर निवासी संविदा लाइनमैन देवेंद्र पुत्र रामबीर के साथ लाइनमैन मुकेश के निर्देशन में फाल्ट को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू करने से लाइन में दौड़े करंट की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों संविदा लाइनमैनों को उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बिजलीघर में तैनात कर्मचारी पर शराब के नशे में विद्युत आपूर्ति चालू करने का आरोप लगाया। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल गिरीश कोटिया का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं जेई श्रीकृष्ण का कहना था कि शटडाउन के बावजूद किसने लाइन चालू की, यह पता करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed