फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   113 crore dues on Wave and Anupshahar sugar mill

Bulandshahar News: वेव और अनूपशहर चीनी मिल पर 113 करोड़ बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
113 crore dues on Wave and Anupshahar sugar mill
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन ने भले ही चीनी मिलों को 14 दिन के अंदर गन्ना मूल्य का भुगतान करने के आदेश दिए हों लेकिन, जिले की चीनी मिलों के अधिकारी बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पेराई सत्र 2022-23 समाप्ति की ओर है। बावजूद इसके चीनी मिल 113 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया भुगतान दबाए बैठी हैं। वेव शुगर और अनूपशहर चीनी मिल बकाया भुगतान करने में फिसड्डी साबित हो रही हैं।

जिले में चार चीनी मिल संचालित हैं। इनमें शामिल अनूपशहर चीनी मिल ने अब तक 114 करोड़ का गन्ना खरीदा है, जबकि मात्र 63 करोड़ रुपये का ही किसानों को भुगतान किया है। इसी तरह वेव शुगर मिल अब तक 126 करोड़ से अधिक की राशि का गन्ना खरीद कर चुकी है, लेकिन 80 करोड़ का ही बकाया भुगतान किया है। अच्छी बात यह है कि साबितगढ़ चीनी मिल ने 345 करोड़ का गन्ना खरीदा और 340 करोड़ का भुगतान कर दिया। अगौता चीनी मिल ने 177 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा और 166 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चारों चीनी मिलों पर 113 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का बकाया भुगतान चल रहा है। इस राशि का जल्द से जल्द भुगतान करवाने के लिए लगातार चीनी मिलों को निर्देश दिए जा रहे हैं। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान का जल्द बकाया गन्ने का भुगतान कराया जाएगा। चारों चीनी मिलों की ओर से अभी तक कुल खरीदे गए गन्ने की राशि में से 85.21 फीसदी गन्ने का बकाया भुगतान हो चुका है। जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल ने कहा कि जिले की चीनी मिलों का गन्ना पेराई सत्र समाप्ति की ओर है। जिले की चीनी मिल गन्ना भुगतान करने में मेरठ मंडल में पहले स्थान पर चल रही हैं। चीनी मिलों की ओर से लगातार भुगतान किया जा रहा है, जो भी चीनी मिल पर गन्ना का बकाया भुगतान चल रहा है। उनसे लगातार संपर्क कर जल्द से जल्द बकाया भुगतान के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed