फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   एक्शन में डीएम: ताबड़तोड़ चार निरीक्षण, एक सस्पेंड

एक्शन में डीएम: ताबड़तोड़ चार निरीक्षण, एक सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
एक्शन में डीएम: ताबड़तोड़ चार निरीक्षण, एक सस्पेंड

विज्ञापन
एक्शन में डीएम: ताबड़तोड़ चार निरीक्षण, एक सस्पेंड
बुलंदशहर। नवनियुक्त जिलाधिकारी ने पदभार संभालने के 36 घंटे बाद ही मंगलवार को एक्शन में ताबड़तोड़ चार औचक निरीक्षण किए। तहसील में सफाई व्यवस्था पर भड़के डीएम ने मौके पर ही सफाई कर्मचारी को निलंबित कर दिया। उसके बाद जिला अस्पताल में मरीजों की शिकायत व एक चिकित्सक के अनावश्यक सफाईगोशी पेश करने पर डीएम ने जमकर लताड़ लगाई है। इसके बाद डीएम ने बरन वाटिका औैर अमृत योजना के तहत आवास विकास प्रथम में चल रहे सीवर लाइन कार्य का भी निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए हैं।
तहसील का औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी अभय सिंह मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे काफिले के साथ अचानक सदर तहसील पहुंचे। तहसील में गंदगी का अंबार पाए जाने पर डीएम बिफर गए। इस दौरान सफाई कर्मचारी वीरेंद्र शर्मा को तत्काल निलंबन का फरमान सुना दिया। साथ ही डीपीआरओ को सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में लाइट की उचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व हवालात के पास टूटे पड़े सामानों की नीलामी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दोपहर को डीएम अभय सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद शिकायत मिलने पर बरन वाटिका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाटिका में साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने व सचिव प्राधिकरण को वाटिका में सजावटी घास के लिए पानी आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। यहां से डीएम ने आवास विकास प्रथम में अमृत योजना के तहत चल रहे सीवर लाइन कार्य का निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीपीआर प्रस्तुत करने व जिस स्थान पर सीवर लाइन का कार्य पूरा हो, वहां जल्द से जल्द सड़क निर्माण के निर्देश जल निगम को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोईघर बंद मिलने पर बोले डीएम, ये तुम्हारे घर का किचन नहीं है
जिलाधिकारी मंगलवार करीब 01:10 पर निरीक्षण करने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहां सबसे पहले प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया और उपलब्ध दवाइयों के विषय में जानकारी की। सीएमओ को निर्देशित किया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए। उसके बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से पूछताछ की। तीन मरीजों से पूछताछ के दौरान जिलाधिकारी चिकित्सक और सीएमएस को मौके पर बुलाने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन चिकित्सक के न आने पर कर्मचारियों को फटकार लगा, मरीजों के इलाज पर गौर करने को कहा। जिला अस्पताल में भर्ती जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी मरीज 16 वर्षीय कहकशा ने चिकित्सक द्वारा न देखे जाने की शिकायत की। इसके बाद जिलाधिकारी ने मरीज का रिकॉर्डेड बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए सीएमओ को निर्देश दिए हैं।
वहीं, मरीजों के लिए बनने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचने रसोईघर पहुंचे। रसोईघर पर ताला लगा मिलने पर उसे खुलवाने की मांग की। अस्पताल प्रशासन द्वारा रसोईघर संचालक के बाहर होने की बात कहने पर डीएम ने ताला तोड़ने की चेतावनी दी और कहा ये तुम्हारे घर का किचन नहीं है।

कोट
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कुछ खामियां मिली हैं। उन्हें सुधारने को निर्देशित किया है। मरीज के भर्ती होने के बाद न देखे जाने पर चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई का और डायलिसिस भवन के निर्माण की पत्रावली देने के सीएमओ को निर्देश दिए है। मरीजों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, मामले की जांच के लिए निर्देश दिए है। - अभय सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed