फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   11 sheep killed by wild animals

जंगली जानवर ने 11 भेड़ों को मार डाला

Mon, 14 Dec 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला, शिकारपुर
अमर उजाला, शिकारपुर Updated Mon, 14 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
 11 sheep killed by wild animals
रंगपुर गांव में घर के अहाते में बंधी भेड़ों पर जंगली जानवर ने हमला कर 11 भेड़ों को मार डाला और 5 को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने जांच में जंगली जानवर के हाईना (लकड़बग्घा) होने की आशंका जताई है। पुलिस ने भेड़ों का पोस्टमार्टम कराया है।


विधायक गुड्डू पंड़ित ने पीड़ित को 20 हजार की मदद दी है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव निवासी ऋषिपाल बाल्मीकि अपने अहाते में दो दर्जन से अधिक भेड़ पाल रखा है।



रविवार रात वह भेड़ों को अहाते में बांधकर थोड़ी दूरी पर घर में सो रहे थे। जब सोमवार सुबह तड़के वह भेड़ों को चारा खिलाने के लिए अहाते में पहुंचे तो भेड़ों की लहूलुहान लाशें देख कांप उठे।
विज्ञापन





उनकी 11 भेड़ लहूलुहान हालत में मृत पड़ीं थीं। जबकि पांच भेड़ें घायल अवस्था में तड़प रहीं थीं। सूचना के बाद थाना पुलिस व वन विभाग के खंड अधिकारी सुखवीर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल भी 7 मार्च की रात जंगली जानवर ने इसी तरह भेड़ों पर हमला कर 16 भेड़ें मार डालीं थीं और सात घायल हो गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed