फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 vehicles, including nine four-wheelers running as taxis, seized

Bulandshahar News: टैक्सी में चल रहे नौ चारपहिया वाहन समेत 10 वाहन सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
10 vehicles, including nine four-wheelers running as taxis, seized
नगर के भूड़ चौराहे पर निजी वाहनों पर कार्रवाई करते एआरएम एवं अन्य अ​धिकारी। स्रोत : परिवहन निगम
बुलंदशहर। निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग करने एवं बिना परमिट बसों के संचालन पर रोक लगाने के लिए बुधवार को भूड़ चौराहे पर अभियान चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट, एआरएस और पीटीओ ने संयुक्त अभियान चलाकर नौ चार पहिया वाहन एवं एक बस को सीज कर दो लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

नगर समेत जिलेभर में बड़ी संख्या में निजी वाहनों का व्यावसायिक कार्य में प्रयोग किया जा रहा है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में यात्री कम सफर कर रहे हैं। निजी वाहनों को व्यावसायिक कार्य से रोकने के लिए बुधवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि भूड़ चौराहे पर एक बस परमिट के नियमों का उल्लंघन कर संचालित मिली। जिसे सीज करवा दिया गया।
विज्ञापन

साथ ही नौ इको, शिफ्ट समेत अन्य निजी वाहन यात्रियों को दिल्ली-नोएडा तक सफर कराते मिले। इन सभी को भी सीज करवा दिया गया। पीटीओ विकास अस्थाना ने बताया कि बिना परमिट, टैक्सी, निजी वाहन अगर व्यावसायिक कार्य करते मिलते है तो सीज कर दिया जाएगा। नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed