{"_id":"67912534107c8d104f0403e7","slug":"10-rural-roads-will-be-built-with-rs-66-crores-more-than-150-villages-will-benefit-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-128491-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 66 करोड़ से बनेंगी 10 ग्रामीण सड़कें, 150 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 66 करोड़ से बनेंगी 10 ग्रामीण सड़कें, 150 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
बदहाल सड़क
- फोटो : bulandshahar
बुलंदशहर। जिले के 150 गांव के लोगों का आवागमन जल्द सुगम होगा। इसके लिए करीब 66 करोड़ की लागत से 75 किलोमीटर की 10 सड़कों का निर्माण होगा। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़कों का निर्माण मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव की क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना के तहत पहले ऐसे गांव में निर्माण कराया जा रहा है जो मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। दूसरे क्रम में छोटे मार्ग वाले गांव को जोड़ा जाएगा। वर्तमान में योजना के तहत फेज-3 में 10 सड़कों को शामिल किया गया है। एक सड़क करीब 15 से अधिक गांव को जोड़ेगी। इससे 150 से अधिक गांव के लोगों को रास्ता आसान होगा।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अभियंता वीके चौधरी ने बताया कि जिले की दस सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। यह सड़कें एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लिेमेशन) तकनीक से बन रही हैं। यह सड़क निर्माण की एक तकनीक है इसमें सड़क बनाने के लिए पुराने मटेरियल को रिसाइकल करके उसमें सीमेंट और केमिकल मिलाकर दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। इस तकनीक से सड़कें मजबूत और टिकाऊ बनती हैं। सड़कों का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के लोगों का सफर सुहाना होगा।
विज्ञापन
इन सड़कों का होगा निर्माण
खुर्जा जेवर से औरंगाबाद मार्ग, खुर्जा सिकंदराबाद से बिचौला मार्ग, सिकंदराबाद गुलावठी से बराना मार्ग, अनूपशहर शिकारपुर वाया मामऊ मार्ग, कमालपुर रेलवे स्टेशन वाया रोहिंदा मार्ग, बालका वाया पोटा मार्ग, खुर्जा पहासू रोड वाया जटौला मार्ग, बुलंदशहर झाझर रोड वाया बोहरावास मार्ग, सैदपुर से ढकौली मार्ग और डिबाई गणेशपुर अतरौली वाया गोविंदपुर मार्ग शामिल हैं।