फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 million looted from cashier

साधन सहकारी समिति के कैशियर से 10 लाख लूटे

Thu, 19 May 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Thu, 19 May 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
10 million looted from cashier
पड़ित कैशियर - फोटो : अमर उजाला

गंगथला गांव के पास दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर साधन सहकारी समिति के कैशियर से 10 लाख रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग पहुंचे बदमाश भाग चुके थे। एसएसपी ने मौके का मुआयना किया है। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के शाहपुर निवासी राकेश कुमार शर्मा गांव स्थित साधन सहकारी समिति में कैशियर के पद पर तैनात हैं। राकेश ने बताया कि बृहस्पतिवार पूर्वाह्न करीब 3.30 बजे वह अपने चपरासी संदीप कुमार के साथ बाइक से दस लाख रुपये लेकर खुर्जा स्थित कॉपरेटिव बैंक में जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी गंगथला गांव के पास नदी पुल पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाने का प्रयास किया। शक होने पर राकेश ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी लेकिन बदमाशों ने पीछे से पैर से धक्का मारकर उनकी बाइक गिरा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब राकेश और संदीप सड़क पर गिर गए तो बदमाशों ने राकेश शर्मा को दबोच लिया और तमंचे के बल पर दस लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग निकले।


शोर मचाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग पहुंचे लेकिन बदमाश जहांगीरपुर की तरफ भाग चुके थे। पीड़ित कैशियर राकेश शर्मा ने अपने फोन से घटना की सूचना कंट्रोल रूम 100 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही जिले से लेकर नगर कोतवाली पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर सीओ आरपी सिंह, इंस्पेक्टर राकेश कुमार समेत पुलिस टीम पहुंच गई।

घटना के करीब 45 मिनट बाद एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी आरए पंकज पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया।
जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। - पंकज पांडेय, एसपी देहात बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed