फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 beneficiaries of Pradhan Mantri Awas Yojana Urban will participate in the parade

Bulandshahar News: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 10 लाभार्थी परेड में होंगे शामिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 10 लाभार्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह सभी लाभार्थी दिल्ली पहुंच गए हैं। डीएम के आदेश पर उनके साथ विभागीय अधिकारी भी गए हैं। जिले में भी गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी हो चुकी है। शुक्रवार को ध्वजारोहण व अन्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा रजनी सिंह ने बताया कि 10 लाभार्थियों में शिम्भु, पूरन, कैलाशी देवी, बाला देवी, फतेह सिंह, निरंजन कुमार, निशांत कुमार, मोहित कुमार व राधा देवी शामिल हैं। इनके साथ परिवार के एक-एक और सदस्य गए हैं। दूसरी ओर जिले भर में गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी हैं। बाजार में भी राष्ट्रीय ध्वज समेत अन्य सामग्री खरीदने वालों की लाइन लगी रही। वहीं, दूसरी ओर सरकारी कार्यालयों से लेकर शिक्षण संस्थानाें और सामाजिक संस्थाओं की ओर से भी गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट में होगा ध्वजारोहण
शुक्रवार सुबह आठ बजे डीएम चंद्रपाल सिंह कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करेंगे। जबकि एसएसपी श्लोक कुमार पुलिस लाइन मैदान में परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद डीएम और एसएसपी पुलिस लाइन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। एसएसपी श्लोक कुमार ने जिले के लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकचौबंद रहेगी सुरक्षा, जिले की सीमाएं हुईं सील
गणतंत्र दिवस पर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम को सचेत करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। बताया गया कि दिल्ली समेत जिले के अन्य मार्गों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। होटल व धर्मशालाओं में रुके लोगों का सत्यापन किया जाएगा। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड समेत सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी अभियान चलाया जाएगा। जिले के सभी थाना प्रभारियों को कड़ी निगरानी और गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी गतिविधियों पर निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed