{"_id":"590f6e614f1c1b3a54851229","slug":"1-5-lakh-cheat-on-the-name-of-getting-job-in-the-postal-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
Updated Mon, 08 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.5 लाख की ठगी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को डाक विभाग में मेल गार्ड के पद पर नियुक्त कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ित पर विश्वास जमाकर अपने खाते में डेढ़ लाख रुपये डलवा लिए। वेबसाइट पर नियुक्ति न होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
देवीपुरा प्रथम निवासी देवेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने डाक विभाग में मेल गार्ड के लिए 13 दिसंबर 2015 में लिखित परीक्षा दी थी। जिसके संबंध में 19 अप्रैल 2017 में मोबाइल नंबर 9634639897 पर एक अज्ञात नंबर 7808856752 से कॉल आई।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने कहा कि देवेंद्र का मेल गार्ड के लिए चुनाव हो गया है। कॉल करने वाले ने एक पंजाब नेशनल बैंक और एक भारतीय स्टेट बैंक का खाता नंबर दिया। किसी एक खाते में 1.5 लाख रुपये डालने के लिए कहा। रुपये न डालने पर ज्वाइन लेटर नहीं मिलने और नियुक्ति रद्द होने की धमकी दी।
विज्ञापन
फोन पर बात करने वाले व्यक्ति से जब उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रोहित कुमार बताया, लेकिन पता नहीं बताया। 25 अप्रैल 2017 में देवेंद्र के मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें बैच नंबर-1987453 व आरटीआई नंबर व जॉब कार्ड नंबर लिखा था।
26 अप्रैल 2017 को फोन पर एक बार फिर मैसेज आया। मैसेज में डिस्पैच नंबर व स्पीड पोस्ट नंबर लिखा पाया था। अज्ञात व्यक्ति ने वेबसाइट दी, जिसका नियुक्ति के संबंध में प्रयोग किया गया था, लेकिन वेबसाइट पर नियुक्ति नहीं हो पाई थी। वेबसाइट पर नियुक्ति की जानकारी न मिलने पर देवेंद्र को विश्वास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।
देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने 1.5 लाख रुपये खाते में डाले थे। नगर कोतवाल आरके शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर शातिर ठग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।