फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth's body found hanging; murder alleged.

Budaun News: फंदे से लटका मिला शव युवक का शव, हत्या का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging; murder alleged.
ज्ञानचंद्र फाइल फोटो
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के धोबई गांव में शुक्रवार की शाम ज्ञानचंद्र (23) का शव खेत में भूसे की बुर्जी के पास फंदे से लटका मिला। खेत की ओर जा रही युवक की मां ने बेटे को फंदे से लटका देख शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पहुंचकर युवक को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। युवक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर प्रेम-प्रसंग के शक में गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

युवक के भाई ओमेंद्र ने बताया कि उनका भाई ज्ञानचंद्र गाजियाबाद के दादरी में रहकर कंक्रीट प्लांट पर मजदूरी किया करता था। गांव के ही नरेश की पत्नी प्रीति 14 अगस्त को गांव से कहीं चली गई। महिला के परिजनों ने उसके भाई पर प्रेम-प्रसंग होने का शक जताते हुए महिला को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

आरोप लगाने के बाद भाई को 15 अगस्त को गांव बुलाकर उसके साथ महिला के नहीं होने की बात बताई, लेकिन वह इस बात को मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। उन्होंने भाई को मारने की भी धमकी दी थी। आरोप लगाया कि शुक्रवार को इन सबने ज्ञानचंद्र के साथ मारपीट की और उसका गला दबाकर शव फंदे से लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाने में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। महिला के संबंध में थाने में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है। - अंकिता शर्मा, एसएसपी






बिसौली की मौर्य कॉलोनी के घर में खाट पर पड़ा मिला महिला का शव

- पति फरार, सीओ ने घटनास्थल की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली। नगर की मौर्य कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में खाट पर पड़ा मिला। गले पर निशान मिलने की बात सामने आई है। सूचना पर सीओ अंशुमान श्रीवास्तव और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद से पति फरार है।
मौर्य कॉलोनी निवासी अभय पुत्र सुभाष मौर्य की शादी करीब छह वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी जयपाल की बेटी गीता से हुई थी। शुक्रवार की देर शाम मायके वालों को घटना की सूचना मिली तो पिता जयपाल और दोनों बेटे मनोज व बब्लू मौके पर पहुंचे। भाई मनोज ने बताया कि गीता का शव खाट पर पड़ा था। ददिया सास रामवती पास में बैठी थीं।

पूछताछ पर वह वहां से चली गईं। पति अभय मौके पर नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक, करीब दो साल पहले गीता ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। अभय और उसके पिता सुभाष एक स्कूल में बस चालक हैं। परिवार मूल रूप से गांव गुलड़िया का रहने वाला है। इधर सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली थी, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed