फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth injured in road accident dies; case registered.

Budaun News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, केस दर्ज

Fri, 03 Apr 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies; case registered.
कुंवरगांव। गांव औरंगाबाद खालसा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम औरंगाबाद खालसा निवासी वीरपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 मार्च की शाम करीब साढ़े सात बजे उसका बड़ा भाई जगतपाल नायरा पेट्रोल पंप की ओर से पैदल अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में जगतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घायल को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल बदायूं ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जहां 14 मार्च की रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया। हादसे के चश्मदीद गवाहों ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। परिजनों के अनुसार, अंतिम संस्कार में व्यस्त रहने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed