{"_id":"64ec9484bd9b9b02200ea714","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-while-driving-cattle-badaun-news-c-123-1-sbly1035-3306-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पशुओं को खदेड़ते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पशुओं को खदेड़ते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला धमेई निवासी मेघसिंह का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। छुट्टा पशुओं के झुंड को खेत से खदेड़ते समय धमेई निवासी मेघ सिंह ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
हादसा रविवार रात में करीब एक बजे हुआ। धमेई निवासी मेघ सिंह (35) पुत्र भगवान सिंह का खेत रेलवे लाइन के पास है। रात में उसके खेत में छुट्टा पशुओं का झुंड आ गया। वह उन्हें खदेड़ते हुए रेलवे लाइन तक पहुंच गया। अचानक ट्रेन आ गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
सोमवार सुबह पिता समेत परिवार के लोग मेघ सिंह के नहीं लौटने पर खोजबीन में जुट गए। वे रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो मेघ सिंह वहां उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद कोतवाली फोन करके पुलिस को बुला लिया गया। मृतक के पिता भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि उस वक्त वह भी खेत पर मौजूद था, लेकिन मेघ सिंह अकेले ही पशुओं को खदेड़ रहा था।
विज्ञापन
दरोगा प्रवीण कुमार चौहान ने हादसे के बारे में ग्रामीणों से भी जानकारी की। दरोगा चौहान ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक मेघ सिंह की चार संतान में दो बेटे और दो बेटियां हैं।