{"_id":"580647f84f1c1b672c703929","slug":"youth-dead-body-found-in-sever","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहर खां सराय के नाले में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहर खां सराय के नाले में मिला युवक का शव
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला नाहर खां सराय के नाले में मंगलवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ। उसके परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का दावा है कि शराब के नशे में वह नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली पुलिस को मंगलवार सुबह खबर मिली कि नाहर खां सराय के नाले में युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव निकलवाया। उसकी शिनाख्त चौधरी सराय निवासी सुरेंद्र मौर्य (27) पुत्र नत्थू मौर्य के रूप में हुई। खबर मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर आ गए। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर कोतवाली एसपी उपाध्याय ने बताया कि उसकी मौत शराब के नशे में नाले में गिरने से हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन