फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth administered oath to vote

Budaun News: युवाओं को दिलाई मतदान करने की शपथ

Sun, 14 Apr 2024 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth administered oath to vote
शहीद भगत सिंह चौक पर छात्र-छात्राओं को मतदान की सपथ दिलाते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। नवादा स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डीईओ ने उपस्थित मतदाताओं, युवा वोटर्स से आगामी 07 मई को वोट करने की अपील की।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि मतदाता जागरूकता लोकतंत्र के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है। मतदान एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। इसके माध्यम से नागरिक अपने नेता चुनने और सरकार का नेतृत्व करने का अधिकार प्राप्त करते हैं। इसलिए मतदाता चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। चुनाव में प्रत्येक व्यक्ति को बड़ी समझदारी व सोच समझकर वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। एक वोट किसी उम्मीदवार की हार-जीत सुनिश्चित करता है। वोट कीमती है और वोट डालने का मौका किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहिए।

जिले के विभिन्न हिस्सों में जाकर स्वीप टीमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वोट डालने की अपील कर रहीं हैं। इस अवसर पर नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चुनावी पाठशाला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। डीएम मनोज कुमार ने जागरूकता कार्यक्रम में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके उपस्थित सभी मतदाताओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं, शिक्षको को मतदान करने की शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

इस मौके पर राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर स्मिता जैन, एनएमएसएन दास काॅलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आशीष कुमार सक्सेना, स्पीव प्रभारी प्रोफेसर डाॅ. मनवीर सिंह, सह प्रभारी स्वीप सरवर अली, डाॅ. पंकज कुमार, कैप्टन डॉ. एस के सिंह, डॉ. सत्यम मिश्रा, डॉ. शिखा सक्सेना, प्रोफेसर मोहन लाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






रंगोली बनाकर किया मतदाताओं को जागरूक



बदायूं। लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतदाता जागरूकता की रंगोलियों से कलक्ट्रेट को खूबसूरत ढंग से सजाया गया। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता थीम आधारित विशाल रंगोली का निर्माण कुंवर रुकूम सिंह वैदिक नगला इंटर काॅलेज बदायूं के छात्रों ने प्रधानाचार्य योगेंद्र मौर्या के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रेनू सिंह, एडीएम वित्त वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व आमजन मौजूद रहे। संवाद

शहीद भगत सिंह चौक पर छात्र-छात्राओं को मतदान की सपथ दिलाते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन

शहीद भगत सिंह चौक पर छात्र-छात्राओं को मतदान की सपथ दिलाते डीएम मनोज कुमार।स्रोत-प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed