फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Your son has been caught in rape and cheated for 50 thousand rupees.

Budaun News: दुष्कर्म में पकड़ा गया है तुम्हारा बेटा... और ठग लिए 50 हजार रुपये

Thu, 22 Aug 2024 04:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 22 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Your son has been caught in rape and cheated for 50 thousand rupees.
वजीरगंज। कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी मेडिकल स्टोर मालिक विनय कुमार वार्ष्णेय से बुधवार शाम 50 हजार रुपये को ठगी हो गई। उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए उनके बेटे को दुष्कर्म कांड में गिरफ्तार करने की बात कही थी, जिससे वह डर गए और उसके कहने पर 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर मालिक विनय कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। बुधवार शाम करीब 4:00 उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। उस दौरान उनके बेटे घर पर मौजूद नहीं थे। कॉल करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि वह शहर कोतवाली से बोल रहे हैं। एक दुष्कर्म के मामले में तीन लड़के पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

उनमें एक तुम्हारा बेटा भी शामिल है। तुम्हारे कहने पर उसे छोड़ा जा सकता है। विनय ने बताया कि वह डर गए। कॉल करने वाले ने इतना समय भी नहीं दिया था कि वह किसी से पूछ पाते। वह बोला कि फटाफट 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दो नहीं तो उसे जेल भेज देंगे। इसके बाद मामला मीडिया को पता चल जाएगा। उन्होंने उसके कहने पर 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद उनका बेटा घर आया तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। वह तुरंत वजीरगंज थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की, जिससे पुलिस ने भी मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed