{"_id":"697e5191a6478175f10bfe5d","slug":"young-people-will-not-need-to-buy-books-for-preparation-badaun-news-c-123-1-sbly1001-156226-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवाओं को तैयारी के लिए नहीं खरीदनी होंगी पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवाओं को तैयारी के लिए नहीं खरीदनी होंगी पुस्तकें
विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय में पढ़ाई करते छात्र। संवाद
बदायूं। जिले के युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब महंगी किताबें खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पुस्तकालय को अपडेट कर दिया गया है। जहां अब यूपीएससी, पीसीएस सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी पुस्तकें उपलब्ध करा दी गई हैं।
राजकीय पुस्तकालय में किए गए इस अपडेट के तहत आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, सीडीएस, एनडीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नवीन पाठ्यक्रम की पुस्तकें, संदर्भ ग्रंथ, सामान्य अध्ययन, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, विज्ञान और करेंट अफेयर्स से जुड़ी सामग्री शामिल की गई है।
इसके अभ्यर्थियों को परीक्षा में आसानी होगी। अब तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को बाजार से महंगी किताबें खरीदनी पड़ती थी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को परेशानी होती थी। कई छात्र-छात्राएं संसाधनों की कमी के कारण अपनी तैयारी को पूरी तरह आगे नहीं बढ़ा पाते थे।
विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय में यह सुविधा उपलब्ध होने से ऐसे छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। पुस्तकालय प्रशासन के अनुसार युवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए पुस्तकों की संख्या में लगातार वृद्धि की जा रही है। पुस्तकालय में शांत वातावरण, अध्ययन कक्ष और बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई है, ताकि छात्र बिना किसी बाधा के पढ़ाई कर सकें।
पुस्तकालय कार्ड बनवाने के लिए इस तरह करना होगा आवेदन
राजकीय पुस्तकालय से कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और दो फोटो देना पड़ेंगे। इसके साथ 200 रुपये निर्धारित शुल्क राजकीय पुस्तकालय के जमा करने होंगे। इस प्रकिया को पूरी करने के बाद किताबें मिल जाएंगी। एक बार में एक किताब मिलेगी। इसे पढ़ने के बाद जमा करके दूसरी किताब ली जा सकेगी।
राजकीय पुस्तकालय को अपडेट किया जा रहा है। इसके तहत यूपीएसपी, पीसीएस की तैयारी के लिए किताबें आ चुकी है। लगातार छात्र-छात्राओं की यहां पर संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसको ध्यान में रखते यहां पर फर्नीचर की मांग की गई है। साथ ही यहां पर कंप्यूटर लगाया गया है, ताकि कोई नवीनतम जानकारी चाहिए, तो वहां से अपडेट हो सके। -विकास कुमार मिश्रा, प्रभारी राजकीय पुस्तकालय