{"_id":"63d4e6af865f1c7a4a10e80d","slug":"young-man-who-went-to-the-farm-was-shot-under-suspicious-circumstances-in-budaun-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत पर गए युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली, लड़की के परिवार वालों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत पर गए युवक को संदिग्ध हालात में लगी गोली, लड़की के परिवार वालों पर आरोप
Sat, 28 Jan 2023 02:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Jan 2023 02:41 PM IST
सार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया है। उसके परिजनों ने गांव की एक लड़की परिवार वालों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव चकोलर में शनिवार सुबह 25 वर्षीय संतोष पुत्र हीरालाल को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। उसका आरोप है कि वह सुबह खेत पर गया था। तभी चार लोगों ने घेर कर उसको गोली मार दी। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम उसके खिलाफ एक लड़की ने छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। युवक ने लड़की के परिवारवालों को ही नामजद किया है। लड़की के परिवार वाले इसे पेशबंदी बता रहे हैं। थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन