फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man was punched in a minor altercation, died on the way to the hospital

मामूली कहासुनी में युवक को घूंसा मारा, अस्पताल ले जाते समय मौत

Mon, 04 Oct 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Young man was punched in a minor altercation, died on the way to the hospital
सहसवान (बदायूं)। कस्बे के शाहबाजपुर मोहल्ले में रविवार रात मामूली कहासुनी पर एक ई-रिक्शा चालक ने युवक को घूंसा मार दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। उसके चाचा ने आरोपी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहबाजपुर मोहल्ला निवासी मजाहिर 26 पुत्र जाहिद रविवार रात आठ बजे करीब मजदूरी करके घर लौटा। इसी दौरान घर के बाहर उसे पड़ोस का ई-रिक्शा चालक मिल गया। दोनों में दिनभर की कमाई को लेकर बात छिड़ गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि आरोपी ने उससे मजदूरी में रुपये कमाने को लेकर तंज कसा। इससे दोनों में बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ई-रिक्शा चालक ने उसको पेट में घूंसा मार दिया, जिससे मजाहिर बेहोश होकर वहीं गिर गया। ये देखकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। तभी आरोपी मौके से भाग गया। परिवार वाले मजाहिर को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों युवकों में मामूली कहासुनी हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसको घूंसा मार दिया जिससे मजाहिर की मौत हो गई। इसमें आरोपी के खिलाफ तहरीर आ गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-अनिरुद्ध सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed