फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man killed his cousin in budaun

गाली देने पर मारी गोली : ममेरे भाई ने युवक को उतारा मौत के घाट, तमंचा लेकर पहुंचा थाने

Fri, 19 May 2023 01:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 01:13 PM IST
सार

बदायूं जिले में एक युवक की ममेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों दातांगज से लौट रहे थे। रास्ते में विवाद होने पर आरोपी ने ममेरे भाई की कमर से तमंचा निकाल कर उसे गोली मार दी। 

विज्ञापन
young man killed his cousin in budaun
घटनास्थल पर एसएसपी और पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में ममेरे भाई ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तमंचा लेकर कोतवाली पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। बताया गया कि अवैध संबंध के चलते युवक ने वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी 30 वर्षीय उन्नत सिंह उर्फ कल्लू सिंह पुत्र मुरारी बृहस्पतिवार की शाम मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सैजनी में अपनी ननिहाल में गया था। उसका ममेरा भाई गांव सैंजनी निवासी दीपक दवाई लेने दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर जा रहा था। रास्ते में उसे कल्लू मिल गया। 

विज्ञापन

साइकिल से दातागंज गए थे दोनों 

कल्लू ने कहा कि वह भी उसके साथ चलेगा। इसके बाद ममेरे-फुफेरे भाई साइकिल से पापड़ गांव पहुंचे। बृहस्पतिवार रात दस बजे डहरपुर गांव में क्लीनिक बंद होने पर कल्लू ने कहा कि दातागंज से दवाई ले आते हैं। दातागंज से दवाई लेने के बाद वह दोनों साइकिल से ही वापस सैंजनी जा रहे थे। कल्लू साइकिल चला रहा था और दीपक पीछे बैठा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कल्लू की पैंट में तमंचा लगा हुआ था। रात करीब साढ़े 12 बजे दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गनगोला के पास किसी बात को लेकर कल्लू दीपक को गाली देने लगा। इसी बात पर दीपक ने उसकी पैंट में लगा तमंचा निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। इससे कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। 

तमंचा लेकर थाने पहुंचा आरोपी 

घटना को अंजाम देने के बाद दीपक तमंचा लेकर खुद कोतवाली पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले किया। पुलिस की पूछताछ में दीपक ने बताया कि कल्लू के उसकी मां से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी होने और गाली देने पर उसने उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी खुद तमंचा लेकर कोतवाली पहुंचा और उसने अपना जुर्म कबूल किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed