{"_id":"65eb6cd9746d414238090464","slug":"young-man-drowned-while-bathing-in-ganga-at-atena-ghat-badaun-news-c-123-1-sbly1004-114836-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अटेना घाट पर गंगा स्नान के दौरान बहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अटेना घाट पर गंगा स्नान के दौरान बहा युवक
विज्ञापन
उसहैत। थाना क्षेत्र के अटेना घाट पर शुक्रवार दोपहर गंगा स्नान करने के दौरान ग्रीशपाल (32) पानी के तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक उसकी तलाश चलती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसकी तलाश में कई गोताखोर लगाए गए हैं।
उसावां थाना क्षेत्र के गांव म्यारी निवासी ग्रीशपाल पुत्र रामपाल शुक्रवार दोपहर अपने परिवार के साथ अटेना घाट पर गंगा स्नान करने गया था। बताते हैं कि सभी लोग दोपहर के समय गंगा स्नान कर रहे थे। ग्रीशपाल स्नान करते कुछ आगे चला गया और अचानक पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर कई गोताखोर वहां पहुंच गए और वह युवक को बचाने के लिए गंगा में कूद गए। उन्होंने काफी दूर तक युवक को तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोर लगाए गए हैं। देर शाम तक उसकी तलाश चलती रही। रात में भी उसे तलाश किया जाएगा। युवक दो भाइयों में बड़ा है। वह खेतीबाड़ी करता है। उसके एक बेटा और एक बेटी है।