फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   workshop will build in 10280 sq.m

10,280 वर्गमीटर में बनेगा रोडवेज वर्कशॉप

Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 27 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
workshop will build in 10280 sq.m
ऐसा बनेगा पिथौरागढ़ नगरपालिका का नया भवन - फोटो : अमर उजाला
शहर में रोडवेज चौराहे पर लग रहे जाम के झाम से निजात दिलाए जाने के लिए रोडवेज की वर्कशॉप दातागंज रोड पर बनेगी। यह वर्कशॉप 10280 वर्गमीटर में बनाई जाएगी। इसका शिलान्यास शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में करेंगे। 
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप बनाने के लिए दातागंज रोड पर स्थित गांव अतापुर में करीब 16 माह पहले 26 जून 2015 को पुराने कोल्ड स्टोरेज की जमीन खरीदी गई थी। गाटा संख्या 309 और 311 की 10280 मीटर जमीन खरीदने के बाद वर्कशॉप बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार करके अगस्त 2015 में शासन को भेजा गया था। वहां पर कुछ पेड़-पौधों के अलावा जर्जर टिनशेड और कोल्ड स्टोरेज खंडहर में तब्दील हो चुका है। 
विज्ञापन

वर्कशॉप बनाए जाने का प्रस्ताव पास होने में करीब 14 माह का वक्त लग गया। प्रस्ताव पास होने के साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 28 अक्तूबर को वर्कशॉप का शिलान्यास करने की घोषणा कर दी। इससे जल्द ही वहां पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्कशॉप में टिन शेड, डग, वाशिंग प्लांट, डीजल पंप, मेंटीनेंस रूम, वेल्डिंग प्लांट, टायर सेक्शन, इलेक्ट्रिक सेक्शन, सीनियर फोरमैन रूम, एआरएम कैंप कार्यालय आदि बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप बनने से होंगे यह फायदे 
बदायूं। दातागंज रोड पर वर्कशॉप बन जाने से न सिर्फ आम लोगों को रोडवेज चौराहा पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। बल्कि डिपो के अंदर ही सारी बसें खड़ी हो सकेंगीं। इसके साथ ही नया वर्कशॉप बनने से बस डिपो के अंदर जाम नहीं लगेगा, मेंटीनेंस में सुधार होगा, डीजल औसत बढ़ेगा, लोड फैक्टर एवं बसों की उपयोगिता में सुधार होगा। 

वर्कशॉप की जमीन 16 माह पहले ही खरीद ली गई थी। शासन से प्रस्ताव पास हो चुका है, तो जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्कशॉप बनने से डिपो और शहर में जाम के झाम से निजात मिलने के साथ ही अन्य तमाम फायदे होंगे।  
-राजेश कुमार, एआरएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed