फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   womens in front on triple talaq issue

ट्रिपल तलाक के पक्ष में सड़क पर आईं बुरकानशीं 

Wed, 09 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 09 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
नगर के मुख्य बाजार में ट्रिपल तलाक और सिविल कोड में छेड़छाड़ न करने की मांग को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने शरीयत बचाओ के बैनर और तख्तियां लेकर नगर में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद हजरत शाह सकलैन मियां की सरपरस्ती में शरीयत बचाओ कांफ्रेंस का आयोजन किया और एसडीएम दातागंज हरीराम यादव को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। 
विज्ञापन

ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना सय्यद मोहम्मद अशरफ ने कहा कि तीन तलाक और सिविल कोड के आदेश किसी हालत में मंजूर नहीं होंगे। अगर ऐसा हुआ तो देश में भाईचारा और विकास की रफ्तार में कमी आएगी। इसलिए हुकूमते हिंद को चेतावनी देते हैं कि सरकार ऐसी हरकतों से बाज आए। कहा, यह शरीयत का मामला है। हम शरीयत के लिए गर्दन कटा सकते हैं, लेकिन इलाही कानून को नहीं बदला जा सकता है। कहा, मुल्क के मुसलमान अगर अपने पर्सनल लॉ एवं शरीयत के मुताबिक काम कर रहें हैं, तो सरकार को क्यों परेशानी हो रही है, जो बेवजह शरीयत में दखलंदाजी कर रही है।
विज्ञापन

हजरत शाह सकलैन एकेडमी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हाजी मुमताज मियां सकलैनी ने कहा कि कोई भी हुकूमत शरीयत के बनाए कानून को नहीं बदल सकती। इस दौरान बोर्ड के जिलाध्यक्ष मौलाना रिफाकत सकलैनी, मुफ्ती फहीम अजहरी, बोर्ड सचिव हाफिज जमीर अहमद सकलैनी, हाफिज आमिल सकलैनी ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान हजरत शाह सकलैन मियां, हाफिज जमीर सकलैनी, पालिकाध्यक्ष महबूब सकलैनी, मौलाना सिद्दीकी, मौलाना जाफर वामिकी, हाफिज शमीम, मौलाना साकिब फलाही, हामिद राजपूत, अशरफ  गुलशन, मुनीफ सकलैनी, गौसी सकलैनी, मुंतखब अहमद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed