फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   womens day

होली पर महिला सशक्तिकरण पर जोर

Sun, 08 Mar 2015 11:35 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sun, 08 Mar 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
womens day
कुमारतनय वैश्य सभा की ओर से हुए होली मिलन समारोह में एकत्र हुए लोगों ने गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। हंसी के पल के साथ कुछ नई ताजी यादों को भी सांझा किया। महिला सशक्तिकरण पर भी बल दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

वैभव लॉन में हुए होली मिलन समारोह की अध्यक्षता रिटायर्ड अध्यापक चंद्र प्रकाश गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि रहीं उमा वैश्य रहीं। सभाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि कुमारतनय समाज राजनैतिक व सामाजिक सेवा के क्षेत्र में जागरूक व अग्रणी समाज रहा है। इस समाज के लोगों ने हमेशा सभी वर्गों को अपना बनाकर सब के साथ लेकर चलने की प्रवृति अपनाई है। शिक्षा, धर्म और व्यापारिक व सामाजिक क्षेत्र में कुमारतनय उपवर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्य अतिथि उमा वैश्य ने होली की शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश गुप्ता, श्रीष गुप्ता आदि ने विचार रखे। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां भी बांधा। इस मौके पर अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, महेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुबोध गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन


गले मिलकर दी होली की बधाई
बदायूं। शहर के मौलवी और फरशोरी टोला में पाशा चौधरी और नसीर उद्दीन के आवास पर होली मिलन समारोह हुआ। इसमें सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। इस मौके पर शफीक उद्दीन, शोएब, समीर, पवन गुप्ता, दीपू शर्मा, अनुज गुप्ता, फैसल चौधरी, मारूफ, तबरेज, संजीव, जितेंद्र, नन्हे लाल, मोहन, मुन्ना आदि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed