फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Women are ahead in buying vehicles, less interested in getting driving license

Budaun News: वाहन खरीदने में महिलाएं आगे, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने रुचि कम

Sat, 27 Sep 2025 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Women are ahead in buying vehicles, less interested in getting driving license
बदायूं। जिले में महिलाओं की वाहन खरीद में तो रूचि लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसके अनुपात में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की संख्या काफी कम है। परिवहन विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बीते नौ माह में जिले में 1060 महिलाओं ने दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीदे, जबकि ड्राइविंग लाइसेंस केवल 375 महिलाओं ने ही बनवाया।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में 425 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। इस साल महिलाओं ने वाहनों की खरीद की, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में उनकी सक्रियता अपेक्षाकृत धीमी रही है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वाहन खरीदी और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बीच का यह अंतर कई कारणों से हो सकता है।
विज्ञापन

कई महिलाएं वाहन अपने नाम पर तो खरीद रही हैं, लेकिन उसका इस्तेमाल परिवार के अन्य सदस्य करते हैं। कुछ महिलाएं स्वयं ड्राइविंग करने से झिझकती हैं और अब भी चालक या परिवार के पुरुष सदस्यों पर निर्भर रहती हैं। वहीं, एक बड़ा वर्ग अभी भी नियम-कानून और प्रक्रियागत जटिलताओं के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से बच रहा है। हालांकि, महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के नजरिए से विशेषज्ञ मानते हैं कि महिलाओं का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना बेहद जरूरी है। ड्राइविंग लाइसेंस न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह महिलाओं को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर भी बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
महिलाओं से डीएल बनवाने की अपील
परिवहन विभाग ने अपील की है कि महिलाएं जब भी वाहन खरीदें, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवाएं। अब ऑनलाइन माध्यम से लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया सरल की गई है। एआरटीओ प्रशासन रामबचन गुप्ता का कहना है कि ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से बनता है। ऐसे में वाहन चलाने वाले हर किसी को लाइसेंस जरूर बनवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed