फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman's body found hanging; father alleges murder.

Budaun News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, पिता ने हत्या का आरोप लगाया

Sat, 25 Jul 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging; father alleges murder.
विवाहिता सुमन का फाइल फोटो
उसहैत। गांव नगरिया दुगानी में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कोनी जाफराबाद निवासी तोताराम ने बेटी सुमन (24) की शादी उसहैत थाना क्षेत्र के गांव निवासी राजाराम के बेटे सत्येंद्र से तीन साल पहले की थी। विवाहिता के एक आठ महीने की बेटी भी है।
विज्ञापन

पति सत्येंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को सुमन अपने कमरे में अकेले थी। वह खेत पर काम करने गया था। लौटने पर देखा कि सुमन का शव कमरे की छत से लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ है। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया। बता दें कि दो वर्ष पहले भी विवाहिता ने अपने पति और ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था।

सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed