फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman sent to jail for murder of 15-day-old daughter in Budaun

जेल भेजी गई निर्मोही मां: 15 दिन की बेटी को तालाब में फेंका, फिर पहुंची मायके, पांच दिन बाद पिता को बताया

Fri, 23 Feb 2024 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 06:16 PM IST
सार

बदायूं के गांव जगत में 14 फरवरी को प्रियंका नाम की महिला ने अपनी 15 दिन की बेटी को तालाब में फेंक दिया था। 20 फरवरी को मासूम का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 
 

विज्ञापन
Woman sent to jail for murder of 15-day-old daughter in Budaun
बेटी की हत्यारोपी प्रियंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव जगत में अपनी मासूम बेटी की हत्या करने वाली प्रियंका के खिलाफ पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एफआईआर दर्ज कर ली। शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने 14 फरवरी को अपनी 15 दिन की बेटी को तालाब में डुबो दिया था। 20 फरवरी को तालाब में उसका शव उतराता मिला था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार दोपहर आरोपी मां को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


गांव जगत निवासी श्रीपाल भारती का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी कुंडेली गांव निवासी विनोद कुमार के साथ की थी। प्रियंका का दो साल का बेटा केतन है। उसने 31 जनवरी 2023 को बेटी को जन्म दिया था। उसका नाम प्रिया रखा था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रियंका 14 फरवरी को अपनी ससुराल से मायके जगत आई थी। तभी रास्ते में उसने गांव के बाहर तालाब में अपनी मासूम बेटी को फेंक दिया था। जब वह घर पहुंची तो अकेली थी। उन्होंने प्रियंका से दोनों बच्चों के बारे में पूछा भी था लेकिन उसने बच्चों के बारे में कुछ नहीं बताया। बाद में पता चला कि वह केतन को घर ही छोड़कर आई थी, लेकिन दुधमुंही बच्ची को लेकर गई थी। प्रियंका का पति व अन्य परिजन बच्ची की तलाश में जुटे थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

बोली थी- मैंने बेटी को तालाब में फेंक दिया
19 फरवरी को प्रियंका ने बताया कि उसने अपनी बेटी को तालाब में फेंक दिया है। यह सुनकर पिता श्रीपाल हैरान रह गए। वह कई लोगों को लेकर तालाब पर पहुंचे और बच्ची की तलाश कराया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके अगले दिन बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसी दिन बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी पानी में डूबने से हुई थी। 

श्रीपाल का कहना है कि प्रियंका ने ही अपनी बेटी की तालाब में डुबोकर हत्या की है। बृहस्पतिवार रात उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह आरोपी प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया और दोपहर के समय उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह का कहना है कि महिला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे जेल भेज दिया गया है। जल्द ही इसमें चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed