फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman on bike killed, two injured in collision with truck

Budaun News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत, दो घायल

Wed, 26 Aug 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Woman on bike killed, two injured in collision with truck
दातागंज। बेलाडांडी रोड पर एक राइस मिल के सामने ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक व दूसरी महिला और बाइक चला रहे व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि तीनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव काशी निवासी शेर बहादुर अपनी दो महिला रिश्तेदारों को बाइक से अपनी ससुराल बेलाडांडी गांव में छोड़ने जा रहे थे। कस्बा से निकलते ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने इंदु देवी (36) पत्नी सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका की जेठानी तारावती (42) पत्नी सर्वेश और बाइक चालक शेर बहादुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उधर, सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाला ट्रक चालक वाहन समेत पुलिस के कब्जे में है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोलकाता जा रहा बिस्कुट व नमकीन से भरा ट्रक पलटा
दातागंज। हजरतपुर-सैजनी मार्ग पर चितरी गांव के पास एक ट्रक सड़क की मिट्टी धंसक जाने के कारण खंती में पलट गया। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक गुड़गांव निवासी हृदेश ने बताया कि वह गुड़गांव से बिस्कुट और नमकीन लेकर कोलकाता जा रहा था। पुलिस ने डायवर्जन कर रखा है, इसलिए उसे इधर से गुजरना पड़ा। ट्रक पलटने के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed