फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman hanged herself to death

Budaun News: महिला ने फंदे से लटककर जान दी

Fri, 28 Jul 2023 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
woman hanged herself to death
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में बृहस्पतिवार शाम 54 वर्षीय अंजुम ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिवार वालों का कहना है कि वह काफी समय से बीमारी से परेशान थीं। इससे वह अवसाद में रह रहीं थी।
विज्ञापन

ग्राम बेहटा डंबर नगर निवासी अंजुम पत्नी बुद्धी खां बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे सोत नदी किनारे जाने की बात कहकर घर से निकलीं थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं आईं तो परिवार वाले उसे तलाश करते हुए गांव के बाहर नदी किनारे पहुंचे। जहां नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से अंजुम का शव लटका हुआ था। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद महिला का शव फंदे से उतारा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुद्धी खां ने बताया कि अंजुम को कई बीमारियां हो गईं थीं। मुख्य रूप से उन्हें सांस की बीमारी थी। वह मानसिक बीमारी से भी गुजर रहीं थी। इससे वह काफी परेशान थीं और अवसाद में भी रह रहीं थी। उनके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed