फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies, 10 injured in collision between auto and car

Budaun News: ऑटो और कार की भिड़ंत में महिला की मौत, 10 घायल

Sun, 14 Apr 2024 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, 10 injured in collision between auto and car
ककराला/उसहैत। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो में सवार आराध्या देवी (35) की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक समेत 10 लोग घायल हो गए। गंभीर नौ लोगों को बरेली रेफर कर दिया गया। चालक राकेश कुमार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार मां पूर्णागिरि के दर्शन करने ट्रेन से टनकपुर जाने के लिए निकला था। पुलिस कार चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव बची झझरऊ निवासी देवेश कुमार केशरी सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे उनकी पत्नी आराध्या, बेटा रियांश (11), बेटी प्रज्ञा (08), बहन कविता (25) पत्नी प्रशांत, वविता (31) पत्नी योगेश, ममता (20), भाई विनय कुमार (30), उनकी पत्नी वंदना (27), उनका बेटा अयांश (05) और बेटी आयुषी (03) आदि एक ऑटो में सवार होकर माता पूर्णागिरि देवी के दर्शन करने घर से निकले थे।
विज्ञापन

ऑटो अझरऊ निवासी राकेश (25) पुत्र रामनाथ चला था। देवेश कुमार के मुताबिक, सभी लोगों को ऑटो से रेलवे स्टेशन तक पहुंचना था। वहां से सभी लोग ट्रेन में सवार होते। ऑटो ककराला में पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विनय की सूचना पर उनके परिवार वाले और थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां से ऑटो चालक राकेश को छोड़कर सभी लोग बरेली रेफर कर दिए गए। रास्ते में आराध्या देवी की मौत हो गई। रियांश, प्रज्ञा, कविता, वविता, ममता, विनय कुमार, वंदना, अयांश और आयुषी बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद कार चालक भाग गया। पुलिस ने उसकी कार और ऑटो कब्जे में ले लिया है। शनिवार दोपहर के समय आराध्या के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। देवेश के पिता सुरेंद्र पाल सिंह बची झझरऊ के ग्राम प्रधान हैं। हादसे के बाद से उनके परिवार वालों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed