फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dead body found hanging in the house in Budaun

फंदे से लटका मिला महिला का शव: पति का आरोप- छेड़खानी से आहत होकर दी जान, पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग का मामला

Tue, 09 Jan 2024 08:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Jan 2024 08:57 PM IST
सार

बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। कहा कि मामले में कार्रवाई न होने से आहत होकर पत्नी ने जान दी। 

विज्ञापन
Woman dead body found hanging in the house in Budaun
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पति का आरोप है कि सोमवार सुबह एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की। जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पत्नी ने आहत होकर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि महिला का उस युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, पति ने देख लिया था, इस वजह से महिला ने जान दी।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर युवक अपनी 30 वर्षीय पत्नी को लेकर फैजगंज बेहटा थाने पहुंचा। उसने पत्नी की ओर से ही पुलिस को तहरीर दिलवाई। उसका कहना था कि महिला सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे शौच करके खेत से लौट रही थी। तभी रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर की। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन


युवक के घर से निकली थी महिला
बाद में थाना पुलिस छानबीन करने गांव पहुंची। जहां ग्रामीणों ने बताया कि महिला सुबह 4:30 बजे युवक के घर से निकली थी। तभी उसके पति ने देख लिया और उस युवक को घर से खींचकर पीटा। काफी देर तक हंगामा हुआ। इस घटना के संबंध में थाने की महिला पुलिस कर्मियों ने उस महिला के बयान भी दर्ज किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महिला ने भी छेड़खानी से इन्कार किया था। इससे पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर मंगलवार सुबह महिला ने अपने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। महिला के पति ने पुलिस को एक और तहरीर दी है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसकी पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी है।

एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। महिला के साथ छेड़खानी नहीं हुई थी। उसने अपने बयानों में छेड़खानी होने से इन्कार किया है। जांच कराई जा रही है। इसमें जो सच्चाई होगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

महिला के दो वीडियो सामने आए, बोली- युवक से प्रेम करती हूं
फैजगंज बेहटा इलाके में आत्महत्या करने वाली महिला के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में महिला पुलिस कर्मियों को बता रही है कि वह युवक से प्रेम करती है। वह सुबह 4:30 बजे युवक के घर से निकली थी, तभी उसके पति ने देख लिया था। 

इसी बात पर उसके और युवक के साथ मारपीट भी की गई। एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसका पति भी दिखाई दे रहा है। उसमें महिला युवक द्वारा उसका शॉल खींचने की बात कह रही है लेकिन किसी प्रकार का गलत कार्य होने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed