फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   woman condition deteriorates after delivery dies during treatment in Budaun

Budaun News: प्रसव के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, इलाज के दौरान मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 06:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Jul 2026 06:16 PM IST
सार

बदायूं के उझानी में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बरेली ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उझानी के अस्पताल की महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
woman condition deteriorates after delivery dies during treatment in Budaun
विनीता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के उझानी कस्बे के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद रक्तस्राव नहीं रुकने पर महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद महिला डॉक्टर और प्रसूता के परिजनों के बीच नोकझोंक हो गई। परिजन प्रसूता को लेकर बरेली पहुंचे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रेवा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी विनीता को प्रसव के लिए रविवार की देर रात करीब 11 बजे कस्बे के बदायूं रोड बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के बाद विनीता ने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि उसी दौरान रक्तस्राव तेज हो गया। हालत बिगड़ने पर महिला डॉक्टर ने विनीता को कहीं बाहर ले जाने की सलाह दी। वजह पूछने पर मनोज समेत उनके परिजनों की महिला डॉक्टर से नोकझोंक भी हो गई।
विज्ञापन


विनीता की हालत नाजुक देख पति मनोज एंबुलेंस से उन्हें बरेली ले गए। बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार सुबह मनोज ने आरोपी अस्पताल के संचालक से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया। शव का दाह संस्कार कर मंगलवार दोपहर मृतका के परिवार के लोग उझानी कोतवाली पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप 
पति मनोज ने बताया कि उनकी पत्नी का करीब पांच महीना से इसी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला डॉक्टर की सलाह पर तीन-चार बार अल्ट्रासाउंड भी कराए थे। इसके बाद महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान सजगता नहीं दिखाई। उन्हीं की लापरवाही से विनीता की मौत हुई है। इधर, सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला थाना स्तर पर पहुंचा होगा। वह जानकारी करेंगे। तहरीर में दिए तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई कराएंगे।

पूरे दिन बंद रहा निजी अस्पताल
उझानी के निजी अस्पताल में प्रसूता की हालत बिगड़ने के बाद बरेली में मौत होने के बारे में जैसे ही संचालक को भनक लगी, उन्होंने अस्पताल का मुख्य द्वार बंद कर लिया। यहां तक कि ओपीडी भी नहीं की गई। संचालक को आशंका थी कि मृतका के परिजन अस्पताल आ सकते हैं। इस दौरान अस्पताल संचालक पैरोकारों के जरिये मृतका के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश में भी लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed